Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कैंपस प्लेसमेंट में 54 अभ्यर्थी चयनित

जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सबरहद जौनपुर में बुधवार को केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया जिसमें 66 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मे आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में लखानी रबर वर्कर्स,एक्वालाइट, सुमन ऑटो पार्ट्स लिमिटेड फैजाबाद समेत कई अन्य कंपनियों ने भाग लिया। कैंपस प्लेसमेंट में कुल 66 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 54 अभ्यर्थियों का चयन केंपस प्लेसमेंट में हुआ, प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया, कहा कि आईटीआई कर रहे सभी छात्रों छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेना चाहिए कैंपस प्लेसमेंट रोजगार देने का अवसर प्रदान करता है। आज इस बदलते युग में आईटीआई की मांग बढ़ रही है और आईटीआई करने के बाद रोजगार के अनेक रास्ते खुल जाते हैं इसलिए सभी अभ्यर्थियों को आईटीआई कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेना आवश्यक है।इस दौरान सुनील कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव,सौरभ कुशवाहा,चंदन प्रसाद,विनोद मौर्य,आत्मारमण चतुर्वेदी समेत संस्थान के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh