प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र का हुआ शुभारंभ , एक ही छत के नीचे मिलेगी खेती से संबंधित सभी सुविधा
जौनपुर। ईंडोरामा ई. प्रा.लि़. द्वारा जौनपुर में स्थित विशाल एंड कंपनी मैं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का
गिरिश चन्द यादव (खेल एवं युवा मंत्री स्वतंत्र प्रभार) ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सी एस साही ने बताया कि किसान समृद्धि केंद्र में उर्वरक, बीज, कीटनाशक व मशीनरी, मिट्टी परीक्षण समेत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी इस केंद्र के खुल जाने से लोगों को राहत मिलेगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे गिरीश चंद यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में सदा तत्पर रहती है और आगे भी किसानों के हित में काम करेगी किसान समृद्धि केंद्र से किसानों को हर तरह की सुविधा एक छत के नीचे दिए जाने का काम किया जा रहा है इससे किसानों को खेती से संबंधित सभी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।इस अवसर पर विवेक सिंह(व्यापार मंडल अध्यक्ष),पी एन तिवारी,विवेक सिंह,चंदन गुप्ता,चन्द्रदीप गुप्त ,सन्तोष सिंह, राधेश्याम यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
























































Leave a comment