Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की निर्वाचक नामावली एवं निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ: 18 अक्टूबर, 2022 उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त  मनोज कुमार ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद सहारनपुर, पीलीभीत, बदायूँ, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, ललितपुर, बॉदा, फतेहपुर, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, श्रावस्ती, गोण्डा, बरेली, शाहजहाँपुर, फर्रूखाबाद, इटावा, कानपुर नगर, जालौन, झॉसी, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, बहराइच, बलरामपुर एवं संतकबीरनगर के जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की निर्वाचक नामावली एवं निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की।
राज्य निर्वाचन आयुक्त, उ0प्र0 द्वारा निर्वाचक नामावली को त्रुटि रहित तैयार किये जाने हेतु जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गये और उन्हें यह भी निर्देश दिये गये कि उच्च अधिकारियों द्वारा अपने से सम्बन्धित क्षेत्र का दौरा कर भौतिक सत्यापन कराया जाए। प्रतिदिन निर्वाचक नामावली की प्रगति की समीक्षा स्वयं भी करें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh