शिव मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटिका चोरी, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बकेश गांव से करीब 100 मीटर दूर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटिका चोर चुरा ले गए। घटना 19/20 सितंबर की रात की बताई जा रही है। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों चोरी की थाने पर दी सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि मंदिर करीब 20 वर्ष पूर्व स्थापित हुआ था और खुले स्थान में स्थित है। मंदिर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करने वाली नीलम विश्वकर्मा पुत्र सत्यम विश्वकर्मा हैं। मंदिर में स्थायी रूप से कोई पुजारी नहीं रहता है। रात में अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर रखी दान पेटिका उठा ली।
घटना की जानकारी होने पर सत्यम विश्वकर्मा निवासी बकेश ने बरदह थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। ग्रामीणों के बीच आशंका जताई जा रही है कि किसी नशेड़ी व्यक्ति ने दान पेटिका चोरी की होगी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष बरदह चंद्रदीप कुमार ने बताया कि सत्यम विश्वकर्मा की ओर से मंदिर की दान पेटिका चोरी होने की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


























































Leave a comment