नगर से गांव तक खुले ट्रांसफार्मर, राहगीरों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा
देवरिया।लार। नगर से लेकर गांव तक सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसे का सबब बने हुए हैं। चनुकी मोड़, सोनारबारी , रामनगर समेत विभिन्न स्थानों पर 15 से अधिक ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा जाली के सड़क के किनारे रखे गए हैं।इनके आसपास सुरक्षा घेरा नहीं होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है।बिजली विभाग की इस स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी है।कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर सड़क के बिल्कुल किनारे रखे हैं। इन रास्तों से दिनभर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में किसी वाहन के अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकराने या किसी व्यक्ति के उसके संपर्क में आने पर गंभीर हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि खुले ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा जाल लगाकर उन्हें सुरक्षित किया जाना जरूरी है।कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह यही स्थिति है।चनुकी मोड़ और सोनारबारी सहित अन्य स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे होने से खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।
जेई अविनाश गौतम ने बताया कि टेंडर हो चुका है।जल्द ही खुले ट्रांसफार्मरों को लोहे के जाल से घेरकर सुरक्षित कर दिया जाएगा।























































Leave a comment