Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: नवागत बिलरियागंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने वाहन चालकों को पढ़ाया कानून का पाठ ताबड़तोड़ चेकिंग से मचा हड़कंप

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना पर तैनात नवागत थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां अपने मय हमराह फोर्स के साथने बाजार में भ्रमण करके रोड के किनारे अपनी दुकान लगाकर ट्रैफिक जाम करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दिया। उन्होंने कहा आप लोग रोड पर दुकान लगा कर ट्रैफिक जाम ना करें, जिससे यात्रियों को आने जाने में कोई दिक्कत ना हो। वही 19 सितम्बर को सियरहां बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 100 वाहनों की चालान किया। जिस वाहन का कागजात नहीं सही था, तो किसी चालक के पास हेलमेट नहीं था, आदि खामियों को देखते हुए उन्होंने 100 वाहनों का चालान किया। वही इस कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मच गचा रहा। इस यातायात जागरूक पहल और आवश्यक कार्रवाई की लोगों द्वारा थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है
हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh