Latest News / ताज़ातरीन खबरें
संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 37 मामले, तीन मामलों का हुआ निस्तारण
देवरिया। स्थानीय रुद्रपुर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें एसडीएम राजकुमार गुप्ता तहसीलदार अरुण कुमार यादव, तहसीलदार न्यायिक राकेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी सहित समस्त थानों के पुलिस अधिकारी, ईओ नितेश गौरव,एसडीओ चंदन जायसवाल और जिले एवं तहसील के आला अधिकारी एवं तहसील कर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संपूर्ण समाधान दिवस में कुल सैंतीस मामले आए जिसमें राजस्व के सोलह,पुलिस विभाग के सात,विकास विभाग के चार,खाद्य एवं रसद विभाग के दो एवं अन्य विभाग के आठ मामले सामने आए जिसमें से राजस्व विभाग के तीन मामलों का निस्तारण मौके पर हुआ शेष मामलों को संबंधित विभाग सौंप दिया गया।


























































Leave a comment