गोगा साव भीखी साव पोखरें में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में स्थित गोगा साव भीखी साव में 13 वर्षीय छात्र की डूबने से हुई मौत गुरुवार की शाम 5:00 बजे नहाते समय हुई दुर्घटना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
अजमतगढ़ कस्बा के गुरु गोविंद नगर निवासी अंश यादव पुत्र कृपा यादव उम्र 13 वर्ष जो जीयनपुर सेंट जेवियर्स विद्यालय का सातवीं का छात्र रहा गुरुवार की शाम 5:00 बजे अपने चार दोस्तों के साथ अजमतगढ़ कस्बा में स्थित गोगा साव भीखी साव पोखरी में नहाने के लिए अपने चार दोस्तों के साथ गया हुआ था। वहीं गहरे पानी में जाने के कारण अंश यादव की डूबने से मौत हो गई शेष तीन बच्चों ने परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचकर लोगों ने शव को बाहर निकाला वहीं पुलिस को सूचना दी। अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज विनय यादव ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया विदित हो मृतक अंश यादव अपने माता-पिता की इकलौता बेटा था पिता कृपा शंकर यादव जीवको पार्जन के लिए विदेश में रहकर नौकरी करते है


























































Leave a comment