Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रंजू सिंह महाविद्यालय में छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया 'सेवा संकल्प' का संदेश

देवरिया।बरहज,सोनाड़ी  स्थानीय क्षेत्र के रंजू सिंह महाविद्यालय, सोनाड़ी, देवरिया में चल रहे 'सेवा संकल्प सप्ताह' के अन्तर्गत आज महाविद्यालय परिसर में भव्य स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के क्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन साफ-सफाई का कार्य किया।अभियान के दौरान छात्रों ने न केवल महाविद्यालय प्रांगण, कक्षाओं और खेल के मैदान को स्वच्छ किया, बल्कि कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। छात्रों की इस सामूहिक श्रमदान मुहिम की सराहना करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने इसे राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। वक्ताओं ने प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता को हमें अपने जीवन में एक स्थायी संस्कार के रूप में अपनाना चाहिए।इस अवसर पर मुख्य रूप से अभय कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार सिंह, बलराम तिवारी, नवनीत भारती, नवनीत रावत, अंजू, पूजा, रागिनी, तारा, निक्की, मैना, प्रदीप रंजन, साहिल प्रताप सिंह, गीता और दरोगा प्रसाद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh