Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सऊदी में मौत, 20 दिन बाद भी नहीं लौटा बब्बन का पार्थिव शरीर! राज्यमंत्री ने परिवार से मिलकर दिया भरोसा

देवरिया । सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी बब्बन चौहान की 31 अगस्त को सऊदी अरब में मौत हो गई, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं पहुंच सका है। परिजन शव के इंतजार में हैं और परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने पर सलेमपुर विधायक एवं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम रविवार को शोकाकुल परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने मृतक की पत्नी कविता देवी, पुत्र अजय आशीष और पुत्री दिव्या से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

परिजनों के दर्द को देखते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि बब्बन चौहान का पार्थिव शरीर भारत लाकर परिवार के बीच ससम्मान अंतिम संस्कार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह दूतावास के संपर्क में हैं और अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है।

राज्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक सरकारी प्रक्रिया पूरी कराने और पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़ी हैं और परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

हालांकि, सऊदी अरब में मौत के बाद लंबे समय से पार्थिव शरीर के भारत नहीं पहुंचने से परिवार की बेचैनी साफ नजर आ रही है। अब परिजनों की निगाहें प्रशासनिक और दूतावास स्तर पर चल रही प्रक्रिया पर टिकी हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh