शक्ति मिशन के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन।
देवरिया।बरहज ,मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया।
कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्डलाइन और 112 आपातकालीन पुलिस सेवा शामिल है।
इसके साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विनय कुमार तिवारी, राकेश यादव, ऋषिकेश चौहान, महिला कांस्टेबल वर्षा पाठक, प्रीती यादव और रीमा गुप्ता मौजूद रहीं। पुलिस ने महिलाओं से निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
























































Leave a comment