Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिवपाल के बरहज आगमन को लेकर सपाइयों ने बनाई रणनीति

देवरिया कपरवार। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को बरहज आएंगे। उनके आगमन को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई और जिम्मेदारियां सौंपीं।
कपरवार तिराहे पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। सरकार को जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज में पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh