अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे देवरिया के छः रक्तवीर
देवरिया।भलुअनी, प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा 11 से 13 सितम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं सेवारत्न सम्मान समारोह 2026 में स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी (यूथ ब्रिगेड) एवं निफा देवरिया के चार रक्तवीर सदस्यों सौरभ त्रिपाठी (उ0प्र0 पुलिस), अरविंद यादव (उ0प्र0 पुलिस), रणजीत प्रजापति (उ0प्र0 पुलिस) एवं विशाल मद्धेशिया के साथ डॉ0 रविकांत मणि त्रिपाठी और सादिक परवेज (उ0प्र0 पुलिस) को समाज एवं मानवता सेवा हेतु राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान 2026 प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इस महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों सहित नेपाल, भूटान तथा अन्य देशों के समाजसेवी सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में आयोजक आकाश गुप्ता ने देवरिया के चयनित इन सभी रक्तवीरों को पत्र प्रेषित कर आमंत्रित किया है।
इस महोत्सव का उद्देश्य रक्तदान जागरूकता एवं परिचर्चा के साथ ही अनुभव और आपसी संवाद के माध्यम से देश से रक्त की समस्या को दूर करने का है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में जिले के सभी रक्तवीर अपना रक्तदान भी करेंगें।
निफा देवरिया के जिलाध्यक्ष एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी (यूथ ब्रिगेड) के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य ने सम्मान हेतु चयनित सभी रक्तवीरों को बधाई देते हुए रक्तदान के क्षेत्र में उनके योगदान हेतु सराहना करते हुए कहा कि पूरे जिले के लिए यह गर्व का विषय है और ऐसे रक्तवीरों की निस्वार्थ सेवा से ही एक टीम के रूप एक हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य प्राप्त कर हजारों जिंदगी बचाने का सफ़ल प्रयास किया जा रहा है।
आपको बताते चलें वर्ष 2023 से शुरू हुए इस महोत्सव में हर वर्ष मुख्य अतिथि ओलंपिक पदक विजेता पूर्व भारतीय हाॅकी कप्तान मेजर अशोक ध्यानचंद द्वारा जिले के रक्तवीरों को सम्मानित किया जा चुका है ।
वर्ष 2023 में सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, वर्ष 2024 में विशाल मद्धेशिया एवं 2025 में का0 सौरभ त्रिपाठी को यह सम्मान मिल चुका है।
जिले के रक्तवीरों की इस उपलब्धि पर यूथ ब्रिगेड के सदस्यों सहित सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों गणमान्यों ने शुभकामनाएं दी है।























































Leave a comment