Crime News / आपराधिक ख़बरे

30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने से हुई मौत

देवरिया।पिंडी उपनगर निवासी उदयभान साहनी पुत्र वासुदेव उर्फ मैना साहनी मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे चेन्नई से घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, रात में सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया और इसके बाद सोने चले गए। देर रात बिजली आपूर्ति बंद होने पर परिजनों की नजर उदयभान के कमरे की ओर गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरवाजा खोलकर देखा गया तो उदयभान पंखे की कड़ी से फंदे के सहारे लटका मिला।
यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उदयभान की शादी 12 मई 2026 को सरोज देवी से हुई थी। पत्नी के पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह करीब दस दिन पहले मायके गई थी। पति की मौत की खबर मिलते ही वह मायके से पिंडी पहुंची तो सामने पति का शव देखकर बेसुध हो गई। घर में कुछ ही महीने पहले आई खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।
परिजनों के मुताबिक उदयभान  चेन्नई में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि उसे शराब पीने की आदत थी और वह काफी शराब पीता था। हालांकि, उसकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या रही, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
उदयभान की मौत से पत्नी सरोज देवी, माता मीना देवी, पिता वासुदेव साहनी तथा भाई उदय नारायण, उपदेश और सुजीत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
थाना प्रभारी लार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh