Latest News / ताज़ातरीन खबरें
लोकतंत्र सेनानी विश्वनाथ का हुआ निधन, सरयू तट पर पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
देवरिया।स्थानीय बरहज पटेल नगर निवासी लोकतंत्र सेनानी विश्वनाथ पुत्र दशरथ प्रसाद का आज 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
विश्वनाथ वर्ष 1975 के आपातकाल में जेल गए थे उसके बाद लोकतंत्र सेनानी के रूप में लोगों के बीच पहचान थी
आज पूरे राज्य की सम्मान के साथ सरयू तट बरहज में उनका अंतिम संस्कार किया गया पुलिस के जवान द्वारा सलामी लिया गया।
मौके पर उपजिला अधिकारी बरहज , परमानंद जायसवाल योगेश चंद्र गुप्ता फखरुद्दीन अंसारी अशोक जायसवाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ के तीन पुत्र दो पुत्रिया एवं पत्नी का होकर बुरा हाल हो गया है।
























































Leave a comment