Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यूपी से बिहार ले जा रहे विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद

देवरिया लार:- शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच यूपी से बिहार शराब ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तस्कर  अंग्रेजी शराब की खेप यूपी से बिहार ले जा रहे थे। मेहरौना पुलिस चौकी क्षेत्र से होकर बिहार की सीमा में पहुंचे तस्करों को गुठनी पुलिस ने श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, टेंपू की तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई 63.250 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। शराब तस्करी में प्रयुक्त टेंपू को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
कार्रवाई के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि यूपी से बिहार जाने के दौरान शराब की यह खेप मेह‌रौना चौकी को पार कर कैसे निकल गई। बिहार सीमा में पहुंचने के बाद श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर गुठनी पुलिस की कार्रवाई में तस्करी का खुलासा हुआ।
गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर शराब कहां से लाई गई थी, इसे बिहार में कहां पहुंचाया जाना था और तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
गुठनी पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh