श्री राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितता को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा
देवरिया।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में "सद्बुद्धि पदयात्रा" किया गया।
पदयात्रा टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, मालवीय रोड, नगर पालिका रोड एवं कोऑपरेटिव चौराहा होते हुए राम-जानकी मंदिर पहुंची, जहां प्रार्थना एवं संकल्प के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से चंदा चोर गद्दी छोड़, चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
सद्बुद्धि पदयात्रा पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी करोड़ों रामभक्तों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल किसी एक दल या संगठन के नहीं, बल्कि समस्त देशवासियों सहित पूरी दुनिया की आस्था और सांस्कृतिक चेतना के केंद्र हैं। ऐसे पवित्र स्थल से जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता के आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि इस पूरे प्रकरण की जांच माननीय उच्च न्यायालय के एक वर्तमान (सिटिंग) न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए, ताकि जांच की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर किसी भी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे। साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि जांच में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होती है, तो उसके अनुरूप आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा श्रद्धालुओं के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान और चढ़ावे की सुरक्षा तथा उसके समुचित प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करना संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है।
पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं है और दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अंत में राम-जानकी मंदिर में देश, प्रदेश तथा समाज में सत्य, सद्भाव और न्याय की स्थापना की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शाही, अब्दुल जब्बार, दीनदयाल यादव,जुलेखा खातून,राम अशीष साहनी, डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा,दीनदयाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा,जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्रा, रत्नेश मल्ल पिंटू, सत्य प्रकाश मणि, शहनाज जफर, आलोक त्रिपाठी राजन,मनोज मणि त्रिपाठी,रामप्रवेश सिंह, रजनीश प्रसाद, बशिष्ठ मोदनवाल, भोला तिवारी,जिला सचिव विनोद दुबे,परमानंद प्रसाद,व्यास दुबे, सोहन मिश्रा, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद ब्लाक अध्यक्ष मनीष रज्जक, अबुल हसन, वजीर अहमद,ऋषिकेश मिश्रा, गोविन्द मिश्रा, हर्षित सिंह, धनंजय यादव,विजय शंकर मिश्रा, प्रताप दीक्षित, वरुण राय,निर्मला वर्मा, डॉ .एस.के.पाठक.
राजकुमार यादव, उत्तेज मिश्रा डॉ.सी.पी.चौहान, विनोद त्रिपाठी,आनन्द शंकर, डॉ.संजय गुप्ता,मु. इस्लाम, प्रेमलाल भारती, अवधेश यादव, अंकुर भारती, मृत्यूंजय शर्मा, श्रीराम शर्मा,कमलेश मिश्रा सहित कांग्रेसी मौजूद थे।


























































Leave a comment