Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह की ₹15 लाख की चार गाड़ियां कुर्क

आजमगढ़। जनपद में संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिलरियागंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह की लगभग ₹15 लाख मूल्य की चार गाड़ियों को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में जिलाधिकारी आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अभियुक्तों की संपत्तियों को कुर्क किया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना जीयनपुर में वर्ष 2025 में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आया कि गिरोह का सरगना राज उर्फ सावरिया अपने साथियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ, अयोध्या, काशी विश्वनाथ मंदिर, लखनऊ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मेलों में श्रद्धालुओं के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की टप्पेबाजी व स्नेचिंग कर अवैध धन अर्जित करता था।

जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में 5 जुलाई 2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस ने गिरोह से संबंधित चार वाहनों को कुर्क कर थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया। कुर्क की गई संपत्ति का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹15 लाख बताया गया है।

कुर्क किए गए वाहन:

Maestro Edge (UP 50 CC 1456) – स्वामी: राज उर्फ सावरिया

Hero Splendor+ XTEC 2.0 (UP 50 DD 8778) – स्वामी: राज उर्फ सावरिया

Hero Splendor+ XTEC 2.0 (UP 50 CS 5876) – स्वामी: अरुण कुमार उर्फ समर

Hyundai Venue 1.2 Kappa MT SX (UP 50 CS 6046) – स्वामी: अरुण कुमार उर्फ समर

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे भी अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की जांच जारी है और नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, कांस्टेबल सतपाल सिंह, आरक्षी बैजनाथ मद्देशिया एवं महिला आरक्षी हर्षिता द्विवेदी शामिल रहीं।

— GGS NEWS 24


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh