Latest News / ताज़ातरीन खबरें
भागलपुर में ज्वेलरी शॉप पर चोरों ने किया हाथ साफ
देवरिया । जनपद के मईल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भागलपुर में स्थित राजेश्वरी ज्वेलर्स में रविवार रात में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोर दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मईल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी
चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरों का पूरा सेटअप बॉक्स ही चोर उठा ले गए, जिससे फुटेज नहीं मिल सका।
मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी जांच में जुटे कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे
पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
फिलहाल इस घटना को लेकर भागलपुर चौराहे पर दहशत का माहौल है।
























































Leave a comment