संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के गले में लगी गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
देवरिया।जनपद के लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के समीप आज दोपहर सुनसान बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के गले में गोली लग गई गंभीर रूप से घायल युवक को उसके साथ मौजूद दो युवकों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया गया।
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साको के ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान आदर्श नगर पिंडी निवासी प्रकाश यादव पुत्र स्वर्गीय रामबाबू के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलने पर लार ईह, थाने के इंस्पेक्टर राकेश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे उन्होंने घायल के साथ आए युवकों से पूछताछ की और घटना के कारणो एवं गोली लगने की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है फिलहाल या स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को गोली कैसे लगी इसके पीछे क्या वजह रही पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान मैं रख कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है
युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
























































Leave a comment