Education world / शिक्षा जगत

उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन में डीएम एसपी पहुंच कर पौधरोपण करने के साथ नवप्रवेशी को किया पुस्तक वितरण

घोसी।मधुबन। नगर पंचायत मधुबन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डीएम आनंद वर्धन और एसपी कमलेश बहादुर शामिल हो कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय पहुँचने पर छात्राओं ने तिलक लगाकर और बैंड-बाजे की धुन के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान डीएम और एसपी ने परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही, तीन नवप्रवेशित बच्चों का नामांकन कराकर उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं।
विद्यालय का निरीक्षण करते हुए डीएम ने विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासित शैक्षणिक माहौल और सुव्यवस्थित व्यवस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने शिक्षा विभाग को गुणवत्ता बनाए रखने और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh