घोसी में चल रहे 15दिवसीय संगीत कार्यशाला का हुआ समापन
घोसी। मऊ । घोसी कस्बाबाजार स्थित पंडित ठाकुर दयाल स्मारक पंडित गिरिजा शंकर संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा संचालित 15 दिवसीय संगीत कार्यशाला का समापन रविवार को विश्व संगीत दिवस पर बड़े ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुवात भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता व संस्कार भारती काशी प्रांत कोषाध्यक्ष नंदकिशोर थरड द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समापन समारोह में प्रशिक्षुओं द्वारा मनमोहक वीना वादिनि वर दे सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में आदर्श राजभर और पुष्पराज सिंह के द्वारा तीन ताल में स्वतंत्र तबला वादन में थिरकती हुई उंगलियों ने बरबस ही लोगों को आकर्षित कर तालिया बजाने पर बजबुर कर दिया। वही नेत्र हीन पिंटू चौहान की प्रस्तुति बाजे रे मुरलिया बाजे को लोगों ने खूब सराहा ,उत्कर्ष चौबे व प्रवीण पांडेय की प्रस्तुति श्रोताओं के आकर्षण की केंद्र रही। प्रशिक्षु बच्चियों के समूह गान ,कजरी गीत व पारंपरिक गीत खूब सराहा गया।
क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा प्रशिक्षण ले रहे बच्चों द्वारा जिस तरह की प्रस्तुति हो रही है निश्चित रूप से यह एक दिन अपने माता पिता ,गुरु और अपने गांव का नाम रौशन करेंगे।उन्होंने इस कार्य के लिए प्रशिक्षक राजीव चौबे,अब्दुल कदीर हुसैन,बलवंत सिंह व संगीत नाटक अकादमी ,संस्कारभारती की सराहना की।
कार्यक्रम में मनोज सिंह,नंदकिशोर , प्रमोद राय प्रेमी ,कृपाशंकर सिंह,जया दत्त पाण्डेय ,शिवेंद्र त्रिपाठी का उद्बोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूपेश सिंह,अख़लाक़ बावला,वीरेंदर सिंह, शन्नो ,विवेक चौहान,अंकित पाण्डेय,आशीष गुजराती,अनुराग बरनवाल,सुधीर श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।























































Leave a comment