Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसीपुलिस ने पिढ़वल मोड़ पर हुए बवाल में आरोपित 39में से 23युवकों को किया गिरफ्तार।

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाल रविन्द्रनाथ राय ने एसपी कमलेश बहादुर, एएसपी अनूप कुमार के निर्देश पर शनिवार को पिढ़वल मोड़ पर महिला की मौत को लेकर सड़क जाम एवं पत्थर बाजी, बवाल करने को लेकर दर्ज मुकदमे में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी 22लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
           सेमराडीह निवासी बुजुर्ग महिला शांति चौहान की मार्गदुर्घटना में मौत के बाद लोगों द्वारा शनिवार को हुए सड़कजाम, पुलिस प्रशासन के ऊपर पत्थरबाजी एवं बवाल को लेकर कोतवाली में दर्ज 39 नामजद एवं 250 अज्ञात के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए सुभाषचौहान,रामविनयकन्नौजिया, देवेन्द्रकुमार,मृत्युञ्जयराजभर,सुजीत कन्नौजिया,संदीप,जयसिंहमौर्य,पिंटू यादव,दुर्गेशकुमार,राहुलकुमार, रामप्रतापशर्मा,रोहितकन्नौजिया,प्रहलाद चौहान,परमेशगोड़,विवेककुमार,पांचू राजभर,आलोककुमार,राकेशप्रजापति, इंद्रजीतराजभर,रामप्रतापयादव,अजीत कुमार,शशांक, नंदलाल आदि को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार टीम में कोतवाल रविन्द्रनाथ राय, निरीक्षकअपराध मोतीलालपटेल, एसआई राजेंद्रप्रसाद, दिवाकरराणा, सूरजसिंह, एचसी संदीपसंगम,अश्विनी सिंह,आरक्षी अखिलेशसिंह आदि पुलिसकर्मी रहे।
इस सम्बन्ध में कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेकर बवाल, सड़क जाम करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे। जो भी प्रकाश में आएगे उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh