Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज -आजमगढ़ ।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज में रविवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कालेज के शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा प्रधानाचार्य ने योग कार्यक्रम में भाग लिया तथा प्राणायाम,कपाल भाथी, भ्रामरी,सूर्य नमस्कार,अनुलोम विलोम आदि योग किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य आलोक शुक्ल ने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल रहने के लिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए।इस अवसर पर विजय चौहान, परमानन्द मिश्र, सुरेश चंद तिवारी,मनीष द्विवेदी, अनुराग त्रिपाठी,अवनीश यादव, चन्दन विश्वकर्मा,रवि चंद यादव, अनिल प्रजापति, हरेंद्र यादव, हरिश्चंद राय,प्रमोद यादव, मनीषा मिश्रा,नीतू बिंद आंचल मिश्रा आदि उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh