Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शादी में शामिल होने जा रहे दंपति से दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर युवक घायल

अहरौला, आजमगढ़। थाना अहरौला क्षेत्र के ग्राम हाँसापुर कला निवासी अभयराज पुत्र रमई सोमवार को दिन में करीब 11 बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ससुराल में 21 जून 2026 को शादी समारोह आयोजित था, जिसमें शामिल होने के लिए दंपति जा रहे थे। इसी दौरान बन्दीपुर और नेवादा के बीच स्थित पुल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन, कान के कनफूल तथा नगद रुपये लूट लिए। जब अभयराज ने विरोध किया तो बदमाशों ने कट्टे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि यह घटना पीड़ित की ससुराल से लगभग 500 मीटर पहले हुई। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh