Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वच्छता ही सेवा, बारह वर्षों की बेमिसाल यात्रा को समर्पित

अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर नगर में शनिवार को एक अनूठी पहल देखने को मिली। रामलीला मैदान में आयोजित एक विशेष स्वच्छता अभियान ने नगर के सामाजिक और प्रशासनिक ताने-बाने को एक सूत्र में पिरो दिया। यह अभियान नगरपालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक राम प्रकाश पांडे द्वारा पिछले बारह वर्षों से निरंतर चलाई जा रही सेवा के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसे नगरवासियों ने अपनी सहभागिता से ऐतिहासिक बना दिया।
 मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम राहुल गुप्ता ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि एवं पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र उपस्थित रहे।
एसडीएम राहुल गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि "स्वच्छता ही सच्ची सेवा है। इस अभियान से न केवल जनजागरूकता बढ़ेगी, बल्कि पूरे नगर की सूरत बदलने का संकल्प भी मजबूत होगा।" 
भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि "यह अभियान आमजन की भागीदारी से ही सफल होगा। हर नागरिक को अपने आस-पास सफाई रखनी चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।" उन्होंने स्वच्छता को राष्ट्रभक्ति से जोड़कर देखने पर बल दिया।
इस अवसर पर नगर के प्रमुख नागरिकों ने झाड़ू लेकर रामलीला मैदान और मंच की साफ-सफाई की। 
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, सुरेश गुप्त, देवेश मिश्र, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, सभासद अजीत निषाद, आशाराम मौर्या, विक्की गौतम, सोनू गुप्ता, गोपाल सोनकर, दिलीप यादव सहित  बड़ी संख्या में  लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh