आजमगढ़ के संस्कृत छात्र ने मॉडलिंग में रचा इतिहास: शास्त्री विपुल पांडे ने लखनऊ में जीता ‘द मॉडल बॉय’ खिताब
आजमगढ़। शिक्षा और प्रतिभा का शानदार संगम पेश करते हुए आजमगढ़ के युवा शास्त्री विपुल पांडे ने लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित “द मॉडल बॉय” मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिन्दमठिया ग्राम निवासी शास्त्री विपुल पांडे ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जनपद को गौरवान्वित किया है।
विपुल पांडे, आचार्य श्री सुशील पांडे के ज्येष्ठ पुत्र हैं और वर्तमान में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में अध्ययनरत हैं। संस्कृत शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाकर यह साबित किया है कि लगन और समर्पण के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिजनों ने विपुल पांडे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शास्त्री विपुल पांडे की सफलता ने आजमगढ़ जिले का गौरव बढ़ाया है और यह संदेश दिया है कि पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक क्षेत्रों में भी नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।


















































Leave a comment