Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसटीएफ पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर शूटर पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत 36 मुकदमे दर्ज, दो पिस्टल व बाइक बरामद

बागपत। बागपत जिले के सिंघावली अहीर-सैड़भर मार्ग पर शनिवार शाम एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम की कुख्यात सुशील मूछ गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी शूटर विकुल उर्फ खूनी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से विकुल उर्फ खूनी की मौत हो गई। मौके से पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार मारे गए विकुल उर्फ खूनी निवासी भभीसा, जिला शामली पर हत्या, लूट, रंगदारी सहित गंभीर अपराधों के कुल 36 मुकदमे दर्ज थे। वह कुख्यात सुशील मूछ गिरोह का सक्रिय शूटर था और कई चर्चित आपराधिक घटनाओं में वांछित चल रहा था। पुलिस ने बताया कि विकुल शामली के भभीसा निवासी बदमाश भीम की हत्या में भी शामिल था। इसके अलावा उसने मुखबिरी के शक में सहारनपुर जिले के मानपुर गांव की महिला प्रधान की हत्या की वारदात को भी अंजाम दिया था। हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने अपने गांव के अशोक नामक व्यक्ति से खर्चे के लिए रुपये की मांग की थी। रुपये देने से इनकार करने पर उसने अशोक को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद विकुल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। शनिवार को एसटीएफ और बागपत पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया। जवाबी फायरिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में विकुल उर्फ खूनी गोली लगने से मारा गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh