Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आर्युर्वेदिक अस्पताल स्थान्तरित होगा तो होगा आंदोलन,  विधायक का पैड लगाकर हुआ फर्जीवाड़ा

देवरिया।बरहज: देवरिया जनपद के सबसे बड़े ग्राम पंचायत कपरवार में राजकीय आर्युवेदिक अस्पताल का निमार्ण से पहले ही स्थानीय विधायक दीपक मिश्र शाका का पैड लगाकर फर्जीवाड़ा का मामला प्रकाश में आने पर अठ्ठारह हजार की आवादी वाले गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने राजकीय आर्युवेदिक विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जयराम यादव को पत्रक सौपते हुए चेतावनी दिया है कि राजकीय आर्युवेदिक अस्पताल कपरवार ग्राम से स्थान्तरित होकर किसी अन्य गांव में बना तो इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। ग्रामीण सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगे । जानकारी के अनुसार कपरवार गांव में राजकीय आर्युवेदिक अस्पताल जल निगम परिसर स्थित आवास में वर्तमान समय में संचालित है। अस्पताल का निजी भवन बनाने के लिए ग्राम सभा द्वारा गाटा संख्या 770 में छह डिस्मिल जमीन अस्पताल के नाम प्रस्तावित हुई । राजस्व अभिलेख में अस्पताल के नाम जमीन दर्ज है। अस्पताल निमार्ण के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूरी है लेकिन निमार्ण ऐजेन्सी द्वारा लापरवाही के कारण एक वर्ष से निमार्ण प्रक्रिया पेण्डिंग है। इसी बीच आर्युवेदिक विभाग जिले के प्रमुख अधिकारी और बगल के गांव निवासी विधायक के चहेते ने विधायक दीपक मिश्र शाका का लेटर पैड लगाकर कपरवार में बनने वाले अपस्ताल को लबकनी गंगा गांव में बनाये जाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया गया। इसकी जानकारी जब कपरवार के ग्रामीणों को हुई तो विधायक के दरवाजे पर पहुँच प्रकरण से अवगत कराया। विधायक दीपक मिश्र ने स्थित की गंभीरता को देखते हुए अपने लेटर पैड के दुर्पयोग की बात कहते हुए तत्काल आर्युवेदिक विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से मोबाईल पर वार्ता कर अस्पताल के स्थान्तरण पर रोक लगाते हुए पूर्व प्रस्तावित ग्राम पंचायत कपरवार में ही बनाने की सहमति व्यक्त किया।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh