Accidental News / दुर्घटना की खबरें

टाइल्स मिस्त्री की करंट लगने से हुई मौत,  परिवार में मचा कोहराम

देवरिया भटनी।भटनी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय साहो पार में टाइल्स लगाने का कार्य कर रहे एक मिस्त्री की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली निवासी चन्द्रमा गुप्त (26) पुत्र रामलोचन गुप्त टाइल्स मिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह इन दिनों प्राथमिक विद्यालय साहो पार में टाइल्स लगाने का कार्य कर रहे थे।

बताया गया कि शनिवार दोपहर वह ग्लेंडर से टाइल्स की कटिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए देवर हां बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जा रहे थे उस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, देवरिया भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग भी पहुंच गए। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh