लार पुलिस चौकी के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
देवरिया।लार पुलिस चौकी के सामने शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवक नशे में था और सड़क पर सो गया था, तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान रमेश सोनकर के रूप में हुई है, जो लार के वैष्करनी वार्ड में अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। युवक सड़क किनारे शराब के नशे में गिर पड़ा हुआ था तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया जिससे शरीर के परखच्चे उड़ गए । स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।























































Leave a comment