घोसी में नशामुक्ति अभियान को लेकर सामुदायिकस्वास्थ्यकेंद्र पर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
घोसी।मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी के प्रांगण में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत एक विशेष 'नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ इलाज कराने आए लोगों ने हिस्सा लेकर अपना समर्थन दिया।और भविष्य में नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
'नशा सिर्फ बीमारी नहीं, बर्बादी है'
अभियान का समर्थन करते हुए वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी हस्ताक्षर किए और लोगों को जागरूक किया।
डॉ. सूरज प्रसाद और डॉ. जे.एच. चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि:
"नशा न केवल मनुष्य को मानसिक रूप से बीमार करता है, बल्कि यह आर्थिक और शारीरिक रूप से भी पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। स्वस्थ जीवन के लिए नशे से दूरी बेहद जरूरी है।"
इसके साथ ही डा साबिर खान,डॉ. रमेश यादव, एवं एचईओ शिवकुमार और डॉ. हरिश्चंद्र जायसवाल, एजाज अहमद योगेश निषाद ने भी हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर आम जनता से नशे की लत को हमेशा के लिए छोड़ने की अपील की।
नशा मुक्ति अभियान से जुड़ी संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करते हुए नशा को परिवार एवं समाज का नाश करने वाला बताया। संस्था के प्रतिनिधि र राजेश, माया, पुष्पा और अनीता आदि ने लोगों के बीच जाकर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और निवेदन किया कि वे अपने और अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए आज ही हर प्रकार के नशे को अलविदा कहें। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम गांवो, कस्बों में पहुंच कर करने की जरूरत है।

























































Leave a comment