घोसी में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं ललित कला आश्रम घोसी के संयुक्त तत्वावधान आयोजित चित्रकला कार्यशाला का समापन
घोसी। मऊ। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं ललित कला आश्रम घोसी के संयुक्त तत्वावधान में घोसी नगर में डाकबंगला रोड पर आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न हुआ। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, अकादमी के सदस्य सुनील सिंह कुशवाहा एवं प्रफुल्ल चंद भारती, की गरिमामय उपस्थिति और ललित कला आश्रम के संरक्षक डॉ. प्रमोद कुमार राय संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ।
अतिथियों ने अपने आशीर्वचन एवं प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा कला के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं ललित कला आश्रम घोसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न वर्गों में सम्मानित होने वाले
वर्ग ‘अ’ से:प्रथमस्थान:अनुष्का, द्वितीयस्थान :खुशीचौरसिया,तृतीयस्थान : प्रिंसीगोंड
वर्ग ‘ब’ से :प्रथमस्थान:अर्चनागोंड, द्वितीयस्थान: साधना कुमारी,तृतीयस्थान:लकीकुमार,वरिष्ठ वर्ग से :प्रथमस्थान :निकितनिषाद , द्वितीयस्थान: कशिशविश्वकर्मा
तृतीयस्थान :रंजीतविश्वकर्मा आदि रहे।
कार्यशाला के दौरान बच्चों को निःशुल्क चित्रकला प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षक सचिन गोंड, संदीप वर्मा, विकास वर्मा, कुनाल विश्वकर्मा एवं निशा मद्धेशिया के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने चित्रकला की विभिन्न विधाओं एवं कलात्मक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समारोह के अंत में संयोजक डॉ प्रमोदकुमारराय ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया गया।



















































Leave a comment