Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 28जनशिकायते हुई प्राप्त दो का निस्तारण,

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली। एसडीएम अशोक सिंह कुमार की अध्यक्षता एवं कोतवाल रविन्द्र नाथ राय की उपस्थिति में 
कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से राजस्व विभाग से संबंधित-22 ,पुलिस विभाग से संबंधित 6 रहे। जिसमें से पुलिस विभाग से संबंधित 02का निस्तारण हुआ।
शेष 26को सम्बन्धित विभागों को जल्द एवं सही निस्तारण हेतु भेज दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, कोतवाल रविन्द्र नाथ राय एवं एनटी अभिषेक वर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ समाधान हेतु सम्बन्धित शिकायतकर्ता को सूचित कर मौके पर पहुंच कर समाधान की बात कही।
 एसडीएम एवं कोतवाल ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही दो मामले का निस्तारण कर दिया जबकि बाकी मामलों के समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त आठ टीमों को मौके पर भेजा गया।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण व नगर क्षेत्र के लोग अपनी जमीन, रास्ता, सीमांकन, कब्जा व अन्य विवादों को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष निस्तारण का भरोसा दिलाया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को निर्देश दिया गया है कि हर शिकायत का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कहा गठित टीमें मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता के साथ सम्बन्धित पक्ष की भी बात सुनकर समाधान करे।
 कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने कहा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है। मौके पर जाकर जांच कर मामलों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। आप सभी गांव की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करे।
इस दौरान एनटी अभिषेक वर्मा,नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, एसआई अशोक सिंह,विजय शंकर, सूरज सिंह,
 शुभम तिवारी, कानूनगो मतीन खान तथा लेखपाल अरविंद पांडेय सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh