Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ SSP का सख्त संदेश: शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

 

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, पुलिस उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एसएसपी ने सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh