सेंटजेवियर्स सीनियरसेकेंडरी स्कूल में गर्मी में आयोजित वाटरफन कार्यक्रम का बच्चों ने लिया आनंद
घोसी। मऊ। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मझवारा मार्ग भावनपुर के प्रांगण में भीषण गर्मी के बीच विद्यालय की तरफ से वाटर फन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर एवं जुनियर सभी बच्चों ने ठंडे पानी की बौछारों के बीच खूब आनंद के साथ मस्ती किया।
संस्था के डायरेक्टर अभिषेकआदित्य एवं ज्वाइंटडायरेक्टर गरिमाजायसवाल की उपस्थिति एवं सीनियर कॉर्डिनेटर अंजली ठाकुर की देख रेख में आयोजित वाटर फन कार्यक्रम में बने रेनडांस सेटअप में रंग बिरंगे कपड़े पहने हुए बच्चे डीजे की मधुर आवाज के बीच थिरकते हुए खूब मस्ती किया। साथ ही वाटर गेम्स, स्विमिंग पूल एक्टिविटी, और बलून फाइट का भी जमकर मजा लिया। इसको लेकर विद्यालय द्वारा विशेष टीम को देखरेख के लिए नियुक्त किया गया था। अंत में सभी को रिफ्रेशमेंट और ठंडे पेयपदार्थ भी दिया गया।
डायरेक्टर अभिषेकआदित्य एवं प्रिंसिपल डा कमलापति ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम भीषण गर्मी के बीच बच्चों के अंदर शिक्षा के साथ मानसिक, शारीरिक विकास के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम से बच्चों के अंदर नई उर्जा का संचार देखने को मिला।
पूरे समय डायरेक्टर अभिषेकआदित्य एवं ज्वाइंटडायरेक्टर गरिमाजायसवाल,प्रिंसिपल डा कमलापति ठाकुर, परिसर डायरेक्टर गौतम जायसवाल, बृजेश यादव आदि शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहकर बच्चों की सुरक्षा, आदि पर नजर बनाए रखें।






















































Leave a comment