Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

आजमगढ़, 21 अक्टूबर 2026। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित पुलिसकर्मियों को विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में बिना किसी अप्रिय घटना के सकुशल संपन्न कराना है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh