एमएलसी निर्वाचनको लेकर एसडीएम ने बड़राव व घोसी ब्लॉक में पोलिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण
घोसी।मऊ।गोरखपुर-फैजाबाद खंड एमएलसी निर्वाचन को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने घोसी एवं बड़राव ब्लाक में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं।
एसडीएमघोसी अशोक कुमार सिंह ने खंड विकास कार्यालय बड़राव और खंड विकास कार्यालय घोसी में बनाए गए पोलिंग स्टेशनों (मतदान केंद्रों) का औचक निरीक्षण किया। सख्त हिदायत दी कि निर्धारित 200मीटर के अंदर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति नहीं रहना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान दिवस पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पेयजल, प्रकाश, शौचालय, फर्नीचर और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों के प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया गया।
संबंधित खंड विकास अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

























































Leave a comment