Crime News / आपराधिक ख़बरे

रास्ता पूछने को लेकर विवाद, फिर गर्दन पर चाकू से वार! आजमगढ़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में रास्ता पूछने को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवक ने एक व्यक्ति की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद फरार चल रहे वांछित आरोपी को दीदारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5 बजे खेतापट्टी-फत्तेपुर पक्की सड़क पर ग्राम बेला के तिराहे के पास रास्ता पूछने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान आंशु राजभर ने सद्गुरु प्रसाद मिश्रा की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में सद्गुरु प्रसाद मिश्रा को गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी नीलम मिश्रा की तहरीर पर थाना दीदारगंज में मु0अ0सं0 192/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी

घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दीदारगंज पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और क्षेत्र में भ्रमण के दौरान संग्रामपुर से फत्तेहपुर जाने वाले रास्ते के तिराहे से आरोपी आंशु राजभर को 19 अक्टूबर 2026 को करीब 13:10 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक चाकू भी बरामद किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: आंशु राजभर
पिता: गोविन्द राजभर
उम्र: करीब 27 वर्ष
निवासी: ग्राम कैथौली, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़

बरामदगी

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद हुआ है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • व0उ0नि0 अनिल कुमार सिंह
  • उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह यादव
  • का0 महेश यादव
  • का0 वीरेन्द्र कुमार
  • का0 अंकित कुमार कुशवाहा

सभी थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ से संबंधित हैं।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh