Accidental News / दुर्घटना की खबरें

बाइक की टक्कर से घायल मजदूर की मौत,वाराणसी ले जाने की तैयारी के बीच तोड़ा दम, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लुहसा मुबारकपुर गांव निवासी 47 वर्षीय मजदूर राम पलट गौतम की सड़क हादसे में घायल होने के बाद शुक्रवार देर शाम मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े बेटे ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, लुहसा मुबारकपुर गांव निवासी राम पलट गौतम पुत्र फिरनती गौतम 15 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे छाऊ ग्रामसभा से मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे थे। गांव पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उन्हें वाराणसी रेफर किया गया।

परिजन उन्हें घर लेकर आ गए थे और वाराणसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। राम पलट गौतम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh