त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम, सीओ व एसओ अतुल कुमार मिश्रा ने बिलरियागंज कस्बे में किया फ्लैग मार्च
बिलरियागंज, आजमगढ़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने बिलरियागंज कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसडीएम, सीओ तथा बिलरियागंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

























































Leave a comment