Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिक्षक-शिक्षिकाओं से प्रथम वरीयता का मत देकर जिताने की अपील

देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के प्रचार-प्रसार के लिए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा किया। स्वामीनाथ यादव और पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से संपर्क कर प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान मझौली इंटर कॉलेज, चकरवा जनता इंटर कॉलेज, बरसीपार, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज सलेमपुर और सेंट पॉल इंटर कॉलेज सलेमपुर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में संपर्क किया गया।

इस अवसर पर सलेमपुर विधानसभा अध्यक्ष हरे राम यादव, सांसद मीडिया प्रभारी मंजूर आलम, विजय बहादुर यादव, रवि खरवार, रणविजय निगम, शेषनाथ, अनुज कुमार मौर्य, विजय श्रीवास्तव, सोहित यादव, पंकज श्रीवास्तव, पवन कुमार, कन्हैया पांडेय, भानु प्रताप सिंह, राजकुमारी सिंह, ऊषा देवी, जगदीश तिवारी, बृजेश उपाध्याय, सतीश सिंह, सत्येंद्र सिंह, जगन्नाथ तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी, शबनम और गुफरान खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh