Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तहबरपुर के टीकापुर तिराहे पर हादसे के बाद लगाया था जाम, स्कूली बच्चों और एंबुलेंस समेत राहगीर हुए परेशान

आजमगढ़ में सड़क जाम कर हंगामा करने पर 8 गिरफ्तार, पुलिस से धक्का-मुक्की कआजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर तिराहे पर सड़क हादसे के बाद जाम लगाकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे हादसे के बाद कुछ लोगों ने परिजनों को उकसाकर सड़क जाम कर दी थी।

लाठी-डंडे लेकर सड़क पर बैठे लोग

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडे लेकर सड़क पर जाम लगा दिया, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की वजह से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस जब जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंची तो आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की।

BNS और 7 CLA एक्ट में मुकदमा

मामले में उपनिरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी की तहरीर पर थाना तहबरपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और 7 CLA एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 अक्टूबर को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में—

1. शिवनाथ गुप्ता — मेढ़ी गांव

2. राधेश्याम गुप्ता — मेढ़ी गांव

3. मो. अजमल — मेढ़ी गांव

4. मनीष यादव — चिरावल

5. मंगेश यादव — चिरावल

6. त्रिभुवन यादव — फत्तनपुर

7. लोकेश यादव — ददरा

8. राधेश्याम प्रजापति — सरदहां शामिल हैं।

पुलिस ने की सड़क जाम न करने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क हादसे अथवा किसी अन्य घटना के बाद कानून हाथ में न लें और सड़क जाम कर आम लोगों की परेशानी न बढ़ाएं। किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देकर कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से समाधान कराने की अपील की गई है।

पुलिस का कहना है कि यातायात बाधित करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh