अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री, बने विजय गोड़ मुजाहना लाला गांव के लोगों ने किया भव्य स्वागत
देवरिया बरियारपुर, जिला पंचायत सदस्य विजय गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में आज रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के मुजाहना लाला गांव में समस्त ग्रामवासियों की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विजय गोंड के प्रदेश मंत्री बनने पर समर्थकों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई।
लोगों ने उम्मीद किया की अनुसूचित जनजाति समाज के हितों, अधिकारों और उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके प्रदेश मंत्री बनने को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए लोगों ने विश्वास जताया कि इससे समाज की आवाज को संगठन में और मजबूती मिलेगी।
स्थानीय लोगों और समर्थकों ने खुशी जताई ।



























































Leave a comment