Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भवानी छापर आईटीआई का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

देवरिया ।भाटपार रानी। विधानसभा क्षेत्र के भवानी छापर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जिससे वे रोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
विधायक ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं के लिए बेहद जरूरी है। आईटीआई के माध्यम से छात्र-छात्राएं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर को निखार सकेंगे और नौकरी के साथ स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा सकेंगे। उन्होंने युवाओं से तकनीकी शिक्षा का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, राजकुमार शाही, हरिकेश कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh