200 मीटर दौड़ में आशिक और सिद्धि ने मारी बाजी
देवरिया। भाटपार रानी क्षेत्र के धर्मखोर करन में शुक्रवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में बेलही मठ के आशिक और बालिका वर्ग में धर्मखोर करन की सिद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में बेलही मठ के आशिक प्रथम,आयुष द्वितीय और नारायणपुर दुबे के सूरज तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में धर्मखोर करन की सिद्धि प्रथम, निधि द्वितीय और रानी तृतीय रहीं। वहीं,200 मीटर दौड़ में सिद्धि ने प्रथम, रानी ने द्वितीय और मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बेलही मठ की टीम विजेता और करौंदी की टीम उपविजेता रही।बालिका वर्ग में करौंदी की टीम ने विजेता तथा धर्मखोर करन की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में करौंदी के पीयूष ने बाजी मारी।
प्राथमिक विद्यालयों की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में जासपार के जमन अली प्रथम,नारायणपुर दुबे के बिट्टू द्वितीय और शुभम तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग में धर्मखोर करन की मुस्कान ने प्रथम और दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में करौंदी के पीयूष प्रथम और नारायणपुर दुबे के बिट्टू द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में करौंदी की खुशबू प्रथम, नारायणपुर दुबे की निधि द्वितीय और निक्की तृतीय स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि खेलकूद शिक्षक अरुण मिश्रा ने किया। इस दौरान सुधीर सिंह, बृजकिशोर तिवारी, रघुवंश मणि पांडेय, ऋषिकेश सिंह, बृजेश यादव, सूरज गुप्ता, संतोष कुमार, देव मुनि, अनीता, प्रियंका सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।


























































Leave a comment