Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर पूर्व प्रधान हुई मौके मौत मचा को हरम

देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र के चेरो स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप  हुए सड़क हादसे में 53 वर्षीय पूर्व प्रधान राजाराम यादव की मौत हो गई। पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, राजाराम यादव (53) पुत्र बीरबल यादव, ग्राम तेलिया शुक्ल, थाना बरहज, जिला देवरिया के निवासी थे। वह देवरिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चेरो स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पूर्व प्रधान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजाराम यादव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी मनोरमा देवी, बेटे पंकज यादव और तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh