नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान राहुल राजभर (25) पुत्र रामनरेश राजभर, निवासी ग्राम शेखवलिया, थाना फूलपुर के रूप में हुई है।
पुलिस को 18 अक्टूबर को किशोरी के पिता की ओर से तहरीर दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि राहुल राजभर ने करीब पांच-छह माह पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर लोनियाडीह पंचायत भवन के पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के मुताबिक, इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई।
मामले में फूलपुर थाने पर मुकदमा संख्या 304/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने 19 अक्टूबर को सुबह करीब 6:45 बजे सहजेरपुर पुलिया से आरोपित को हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

























































Leave a comment