Latest News / ताज़ातरीन खबरें
महानिशा पूजन हवन एवं कन्या भोजन का कार्यक्रम हुआ संपन्न।
देवरिया।बरहज, श्री चंडी माता के मंदिर पर अष्टमी की रात्रि को पूजन हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात सोमवार को प्राप्त 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया और माता के रूप में भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
महानिशा पूजा में देर रात सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पूजन हवन में भाग लिए शारदीय नवरात्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय लोगों द्वारा पूजन हवन का कार्यक्रम वर्ष 2009 से निरंतर होता चला रहा है जिसमें मुख्य रूप से विनय कुमार मिश्र, अर्जुन यादव, मुकेरी सोनकर, आलोक प्रकाश गौड़ ,नीरज लाल, दीपक बाबा,पंचानंद पांडे, अनमोल मिश्र, मानस मिश्रा,उर्मिला मिश्र, सहित सैकड़ो की संख्या में पूजा नमन में भाग लिया।

























































Leave a comment