रेलवे गोरखपुर द्वारा त्योहारों को देखते हुए विशेष व्यवस्था
देवरिया।रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04536/04535 चण्डीगढ़-बरौनी-चण्डीगढ़ वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन चण्डीगढ़ से 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा बरौनी से 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को 06 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04536 चण्डीगढ़-बरौनी साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चण्डीगढ़ से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.45 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.30 बजे, सहारनपुर से 02.15 बजे, मुरादाबाद से 05.43 बजे, बरेली से 07.02 बजे, शाहजहाँपुर से 08.10 बजे, सीतापुर से 10.20 बजे, गोंडा से 13.40 बजे, गोरखपुर से 17.00 बजे, देवरिया सदर से 18.05 बजे, सीवान से 19.10 बजे, छपरा से 20.30 बजे, सोनपुर से 21.50 बजे, हाजीपुर से 22.05 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 23.02 बजे छूटकर तीसरे दिन बरौनी 00.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04535 बरौनी-चण्डीगढ़ साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से 02.35 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 03.37 बजे, हाजीपुर से 05.05 बजे, सोनपुर से 05.17 बजे, छपरा से 07.05 बजे, सीवान से 07.55 बजे, देवरिया सदर से 08.55 बजे, गोरखपुर से 10.20 बजे, गोंडा से 13.20 बजे, सीतापुर से 16.20 बजे, शाहजहाँपुर से 18.23 बजे, बरेली से 19.20 बजे, मुरादाबाद से 21.00 बजे, दूसरे दिन सहारनपुर से 00.45 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.20 बजे तथा अम्बाला कैंट से 02.45 बजे छूटकर चण्डीगढ़ 03.35 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 03 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।























































Leave a comment